एक्ट्रेस दीपिका सिंग यानी संध्या राठी मां बन गई है। स्टार प्लस के चर्चित टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ की संध्या राठी मां बन गई है। एक्ट्रेस दीपिका सिंग ने बेटे को जन्म दिया है। दीपिका सिंग का बेटा शनिवार सुबह 9 बजे पैदा हुआ। यह दीपिका सिंग का पहला बच्चा है।

दीपिका के पति रोहित राज गोयल ने बताया ‘मां और बेटा दोनों स्वस्थ है। रोहित राज ने बताया वे लोग बेहद खुश है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कैसे अपनी खुशी जाहिर करे।

दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी बहुत एन्जॉय की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रही है। दीपिका की यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब पसंद भी की गई। इन तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

अपने फैंस के लिए दीपिका ने सोशल मीडिया पर जनवरी में प्रेग्नेंसी के तीन महीने पूरे हो जाने पर शेयर की थी।
छोटे पर्दे पर ‘दीया और बाती’ हम से एंट्री करने वाली दीपिका आज अपने शो के कैरेक्टर संध्या के नाम से ही जानी जाती है। शो में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई थी। जो आईएएस बनने का अपना सपना अपनी हिम्मत और अपने पति को जिंदगी में आगे बढ़ती है। आईएएस बनने का अपना सपना पूरा करती है।

शो में संध्या और सूरज की जिंदगी का शानदार सफर दिखाया गया था। कैसे संध्या हर कदम पर सूरज का साथ देती है और आगे बढ़ने में उसकी मदद करती है।

पिछले साल दीया और बाती हम ऑफ एयर हो गया था। शो का दूसरा सीजन ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ जल्द ही शुरू होने वाला है। दीपिका सिंह दूसरे सीजन में नजर नहीं आएंगी।