amitabh bachchan deewar

मुंबई : बॉलीवुड की महानायक अमिताभ बच्चन ने पिछले ही दिनों अपना 75 वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनके फैन्स ने उन्हें ढेरों बधाइयां भी दी। मगर उनके एक फैंस ने उन्हें एक ऐसा तोहफा दिया है जिसने पूरे देश के होश उड़ा दिए। एक ऐसा तोहफा जिसे पाकर खुद बिग बी भी खुद को गर्वित महसूस कर रहे हैं।amitabh bachchan

बिग बी के एक फैंस ने उनको जन्मदिन का तोहफा देते हुए मुंबई में बांद्रा स्थित बिल्डिंग की एक दीवार को उनके नाम डेडिकेट कर दिया है।बिग बी के इस फैन ने पूरी बिल्डिंग पर अमिताभ के दीवार फिल्म वाले लुक को पेंट कराया है। लगभग 230 फ़ीट ऊँची इस बिल्डिंग के एक हिस्से पर अमिताभ का एंग्री अवतार नज़र आ रहा है।deewar

अभिषेक कुमार और रजीत दहिया नामक इन फैंस ने बिग बी के 75वे जन्मदिन को ख़ास बनाते हुए उन्हें ये तोहफा दिया है। ये दोनों ही शख्स बिग बी के बहुत बड़े फैंस हैं और हर जन्मदिन पर उन्हें कुछ ना कुछ खास गिफ्ट ज़रूर देते हैं। इस बार तो इन्होने पूरी दीवार को ही दीवार लुक दे डाला।

इतने बड़े तोहफे को पाकर खुद बिग बी भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने फैंस का दिल से शुक्रियादा किया है। बिग बी ने अपने ट्वीटर अकॉउंट से उस दीवार की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। सूत्रों के मुताबिक़ इस भव्य कला को रिकॉर्ड बुक में भी शामिल किया जा सकता है।