उत्तराखण्ड की एक और बेटी ने उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है, अखिल गढ़वाल सभा के वरिष्ठ सदस्य विनोद सिंह चौहान की बेटी और सृष्टि चौहान का OTA के लिए ऑल इंडिया रैंक 17  आई है। सृष्टि के पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद सिंह चौहान और माता श्रीमती उमा चौहान है।

पहाड़ के बेटे ही नहीं बेटियां भी चुनौती के अग्निपथ पर चलकर देश सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आर्मी ज्वाइन कर प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं।

देहरादून की सृष्टि चौहान ऐसी ही होनहार बेटियों में से एक हैं। उन्होंने सेना में लेफ्टिनेंट बन प्रदेश का मान बढ़ाया है। सृष्टि की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है।

सृष्टि ने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल से की। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने पंतनगर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और वहां से स्नातक की उपाधि ली। इसी दौरान सृष्टि ने सेना ज्वाइन करने का मन बनाया और इस सपने को पूरा करने में जुट गईं।

सृष्टि ने ओटीए एग्जामिनेशन में 17वीं रैंक हासिल की है। सृष्टि के दादा स्वर्गीय नत्थी सिंह चौहान भी सेना में थे। उन्हें देखकर ही सृष्टि को भी सेना में जाने की सीख मिली। अब वो सेना में अफसर बन देश की सेवा करेंगी। सृष्टि की सफलता से पहाड़ की दूसरी बेटियों को भी आर्मी ज्वाइन करने का हौसला मिलेगा।

  1. सृष्टि ने हाईस्कूल और इंटर ब्राइटलैंड स्कूल से किया और उसके बाद पंतनगर यूनिवर्सिटी से डायटिशियन से स्नातक पास करने के बाद देश की सेवा करने का मन बनाया, उनके लेफ्टिनेंट बनने पर उनके पूरे परिवार के लोग काफी खुश हैं।