नगर निगम चुनाव

दिल्ली में 23 अप्रैल को संपन्न हुए नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई है। अभी तक बीजेपी ने 40 सीट, कांग्रेस ने 15 सीट, आम आदमी पार्टी ने 18 और बीएसपी ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी तीनों निगमों में बड़े अंतर से आगे चल रही है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस और आप तीसरे स्थान पर है। 270 नगर निगमों सीटों के रुझानों के मुताबिक बीजेपी को 180, कांग्रेस को 35 और आम आदमी पार्टी को 45 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वोटों की गिनती के लिए कुल 35 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। साउथ नगर निगम के लिए 13, नॉर्थ नगर निगम के लिए 16 और ईस्ट नगर निगम के लिए 6 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

नगर निगम चुनाव 2017 : शीला दीक्षित का बड़ा बयान, हार के लिए ईवीएम को न जिम्मेदार ठहरायें

आपको बता दें कि दक्षिणी, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कुल 272 में से 270 वार्डों के लिए रविवार को हुए मतदान में 53.6 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार चुनाव में कुल 2537 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें सें सबसे ज्यादा 1004 उम्मीदवार उत्तरी दिल्ली नगर निगम, वही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 985 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 548 उम्मीदवार हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में करीब 13 हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें बीजेपी के 266, आप के 262, कांग्रेस के 267 और स्वराज इंडिया के 109 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।नगर निगम का 2012 में बंटवारा करके एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी का गठन किया गया था। साल 2012 के चुनावों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। पिछली बार 272 सीटों में से बीजेपी को 138 सीटें और कांग्रेस को 77 सीटें ही हासिल हुई थीं। वहीं बसपा ने 15 सीटें और अन्य ने 41 सीटें जीती थी।