सिंह

कल आईपीएल में खेले गए 55वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले आईपीएल में दूसरे विकेटकीपर बन गए। यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच पुणे में खेले गया। जिसमे पुणे ने पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया।

धोनी ने किंग्स इलेवन पंजाब की पारी के 11.3 ओवर में डैन क्रिस्टियन की गेंद पर धोनी ने अक्षर पटेल का कैच पकड़ा और इस कैच के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में विकेट के पीछे 100 शिकार पूरे कर लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 30 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया और 68 बार बल्लेबाजों को विकेट के पीछे कैच किया था।

मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 03 शिकार किए। जिसमें उन्होंने 3 कैच पकडे. सबसे पहले उन्होंने 9.2 ओवर में डेन क्रिस्चियन की गेंद पर ऋद्धिमान साहा का कैच पकड़ा. इसके बाद धोनी ने 11.3 ओवर में डैन क्रिस्टियन की गेंद पर अक्षर पटेल का कैच पकड़ा। इस कैच के साथ धोनी ने आईपीएल में विकेट के पीछे 100 शिकार पूरे कर लिए।

महेंद्र सिंह धोनी अब विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने के मामले में सिर्फ दिनेश कार्तिक से पीछे रह गए हैं। दिनेश कार्तिक ने अब तक आईपीएल में 152 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 स्टम्प और 80 कैच की मदद से विकेट के पीछे 106 बल्लेबाजों का शिकार किया है।

आईपीएल में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने वाले टॉप 5 विकेटकीपर
1.दिनेश कार्तिक- 152 मैच में 106 शिकार(80 कैच और 26 स्टम्पिंग)
2.महेंद्र सिंह धोनी(RPS)- 157 मैच में 101 शिकार(71 कैच और 30 स्टम्पिंग)
3.रॉबिन उथप्पा- 147 मैच में 88 शिकार(56 कैच और 32 स्टम्पिंग)
4.नमन ओझा- 111 मैच में 74 शिकार(64 कैच और 10 स्टम्पिंग)
5.पार्थिव पटेल- 116 मैच में 69 शिकार(56 कैच और 13 स्टम्पिंग)