छक्के

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपना पुराण जलवा दिखाया और मंगलवार को पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गये क्वालिफायर मैच में धोनी ने 26 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में धोनी ने एक भी चौका नहीं मारा, और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। धोनी की इस पारी की बदौलत पुणे को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने कामयाबी मिली और पुणे ने मुंबई को 20 रनो से हरा दिया और सीधा आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पुणे आईपीएल में पहली बार फाइनल में पहुंची है।

VIDEO: When MS Dhoni was in the house…Wankhede applauded every run that came of Dhoni’s bat. Relive his unbeaten 40 (26) here Rising Pune Supergiant #IPL

Posted by IPL – Indian Premier League on Tuesday, May 16, 2017

आपको बता दें कि धोनी जब बल्लेबाजी करने आये, तो उन्होंने हमेशा की तरह धीमी शुरुआत की। शुरुआती 17 गेंदों में वह मात्र 12 रन बनाये, लेकिन आखिरी 9 गेंदों में 26 रन बना दिया और अपनी 8 गेंदों में 4 छक्के जड़ दिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे सुपरजायंट की टीम ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गवां कर 142 रन ही बना पाई और ये मैच 20 रन से हार गई। वहीं पुणे की ओर से स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मुंबई की ओर से पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। पटेल ने 37 गेंदों में अर्धशतक लगाया।