digvijay-singh

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह हमेशा से ही अपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहें हैं। अब वो फिर से एक बार चर्चा में हैं। इस बार दिग्विजय सिंह ने सेना को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। संसद में विपक्ष की ओर से उनके इस बयान पर सवाल उठने लगे हैं कि वो भारतीय सेना पर इस तरह के इल्जाम लगाकर चाहते क्या हैं?

दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान देते हुए देश में चल रहे कश्मीर विवाद के बीच कहा है कि कश्मीरी लोगों को एक तरफ आतंकवादी मारते हैं, दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवान। उनके इस बयान के बाद से उनकी चारों ओर से आलोचनाएं शुरू हो गई है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उनकी केंद्र सरकार की कश्मीर नीति पर भी हमला किया है।

दिग्विजय सिंह ने उस वीडियो को भी गलत करार दिया है जिसमें कुछ कश्मीरी गुंडे सीआरपीएफ के जवानों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने इससे पहले भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पीओके पर दिए अपने बयान में कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर क्षेत्र तक कह दिया था।