दीप्ति

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय टीम 19 साल की दीप्ति शर्मा और पूनम राउत ने पहले विकेट के लिए 320 रन जोड़े। 320 रनो की साझेदारी महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया। दीप्ति सहारनपुर की रहने वाली हैं। वह बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी भी करती हैं।

दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
दीप्ति शर्मा ने 188 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। दीप्ति ने 160 गेंदों पर 188 रन बनाए, जिनमें 27 चौके और दो छक्के शामिल हैं। यह अब तक किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी का सबसे बड़ा निजी वनडे स्कोर है। साथ ही, यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक की दूसरी सबसे बड़ी वनडे पारी है।

पहली बार भारतीय महिला बल्लेबाज ने 150 रन का स्कोर पार किया। यह वर्ल्ड की महिला वनडे में दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। महिला वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम है जिन्होंने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ मुंबई में नाबाद 229 रन बनाये थे।

महिला वनडे में पहली बार 320 रनों की साझेदारी
दीप्ति और पूनम राउत (109) ने पहले विकेट के लिये 320 रन की साझेदारी की। यह महिला वनडे में पहला अवसर है जबकि किसी विकेट के लिए 300 से अधिक रन की साझेदारी निभाई है। इससे पहले किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड 268 रन था। इंग्लैंड की सराह टेलर और कारोलिन एटकिन्सन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में लॉर्डस में पहले विकेट के लिए यह साझेदारी निभाई थी।