विटामिन डी

आइए हम आपको बताते हैं डबल टोंड मिल्कह से होने वाले फायदों के बारे में…
जब भी दूध की बात आती है तो हम फुल क्रीम दूध को तो अच्छाय मानते हैं लेकिन डबल टोंड दूध को पाउडर वाला दूध मानकर इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टोन्डि मिल्क में फुल क्रीम दूध की तरह सारे पोषक तत्वर मौजूद होते हैं, हां इसमें फैट बिल्कुकल नहीं होता। इसमें कैल्शिेयम भी काफी होता है जो हड्डियों, दांत और मसल्सू के लिये अच्छा होता है। इसमें व्हे् प्रोटीन भी होता है जो पेट में जा कर आसनी से पच जाता है। आइए जानें हर रोज एक गिलास डबल टोंड मिल्क पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।

1.) फैट की मात्रा कम-
डबल टोंड मिल्क में फैट की मात्रा सिर्फ 1.5 प्रतिशत होती है। फैट की मात्रा कम होने की वजह से मोटापे और ह्रदय रोग का खतरा भी नहीं रहता है। आपको रोजाना एक गिलास डबल टोंड मिल्कत सुबह के समय जरूर पीना चाहिए, इससे लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। जी हां यह दूध लो-फैट और लो-कैलोरी वाला होता है इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह दूध सबसे अच्छा विकल्प होता है। इसके अलावा और आप इसका सेवन कर बिना फैट बढ़ाए एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं।

2.) विटामिन डी से भरपूर-
डबल टोंड मिल्क में दोगुनी मात्रा में विटामिन डी होता है। विटामिन डी शरीर में अधिक कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है और विटामिन डी आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है और इससे सुस्ती आने जैसी दिक्कतें भी दूर होती है। इसलिए विटामिन डी पाने के लिए रोजाना एक गिलास डबल दूध का सेवन करें। इसके अलावा इस दूध में पोटैशियम भी होता है जो ब्लाड प्रेशर के लेवल को सामान्य बनाए रखता है।

3.) पोषण से भरा-
डबल टोंड दूध पोषण से भरपूर होता है। एक कप डबल टोंड मिल्क में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। ये पेट के लिए भी अनुकूल होता है। साथ ही यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को ठीक रखता है, जिससे आपको दिल की दौरे जैसी अन्य दिक्कतें नहीं होती है। इसलिए डबल टोंड मिल्कं ही पीएं। इसके अलावा डबल टोंड मिल्क कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होता है। शरीर की रोज की जरूरत पूरी करने के लिए आप नियमित इसका सेवन कर सकते हैं।