Lord Vishnu

नई दिल्ली : भगवान की आराधना हम सभी को प्रतिदिन करनी चाहिए अगर आर्थिक तंगी से जुझ रहे हैं और धनवान बनने का सपना देखते हैं तो आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करें।

आज के दिन आप अगर भगवान विष्णु का ध्यान करते हैं तो उनकी कृपा तो मिलती ही है और साथ ही इस दिन पूजा करने से गुरु ग्रह को शांत करने में मदद मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा करते वक्त आपको किन-किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

आज के दिन सुबह जल्दी उठकर नाहें और घी का दीपक जलाने के साथ भगवान विष्णु की पूजा शुरू करें।

सुबह जल में हल्दी मिलाकर आज के दिन सूरज देव को चढ़ाएं।

आज के दिन अगर पीले चावल पीली मिठाई आदि का भोग लगाया जाए तो बेहद शुभ माना जाता है ऐसा करने के पीछे का कारण यह है की बृहस्पति देव को पीला रंग बेहद प्रिय है।

पीले वस्त्र आज के दिन पहनने चाहिए आपके पास अगर कोई पीले रंग का कपड़ा नहीं है तो आज केसर से भगवान विष्णु का तिलक करें।

केले का दान करना आज के दिन शुभ माना जाता है।