Suhaag ka samaan

कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को पूर्ण सुख-सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पाती हैं। इसके साथ ही, वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के दोषों को दूर करने के लिए शुक्रवार को विशेष उपाय किए जा सकते हैं। शास्त्रों के मुताबिक शुक्रवार को देवी लक्ष्मी के निमित्त भी उपाय किए जा सकते हैं। यहां जानिए उन उपायों के बारे में….

1.) हर शुक्रवार शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। इसके साथ ही, ऊँ नम: शिवाय मंत्र का भी जप करें। मंत्र जप कम से कम 108 बार करना चाहिए। मंत्र जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना चाहिए।

2.) किसी गरीब व्यक्ति को या किसी मंदिर में दूध का दान करें।

3.) शुक्रवार को किसी विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान दान करें। सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी। इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4.) शुक्र से शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार को शुक्र मंत्र का जप करें। मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए। शुक्र मंत्र- द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:

5.) शुक्र ग्रह के लिए इन चीजों का दान भी किया जा सकता है, हीरा, चांदी, चावल, मिश्री, सफेद वस्त्र, दही, सफेद चंदन आदि। इन चीजों के दान से शुक्र के दोष कम हो सकते हैं।