earthquake

नई दिल्ली, आज सुबह करीब 6:39 बजे अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। भूकंप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 162 किमी दक्षिण-पश्चिम में आया। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह की जान-माल के नुक्सान की कोई खबर नहीं है।

आपको बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह अति भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं। इससे पहले भी 14 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 थी। इसमें भी कोई जान-माल की हानि नहीं हुई थी।