eunuch in train

लखनऊ, रेल यात्रियों को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से यात्रियों की शिकायतों पर ध्यान देते हुए पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर ट्रेनों में यात्रियों को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान करने वाले किन्नरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी। जिससे इन अराजक किन्नरों से यात्रियों को निजात मिलेगी।

प्रभारी निरीक्षक आर०पी०एफ० के०आर०जी० सिंह ने बताया कि 10 जनवरी से 25 जनवरी तक पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर यात्रियों को परेशान करने वाले किन्नरों के खिलाफ ये विशेष अभियान चलेगा। इस मामले को लेकर बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही थीं। यह लोग गैंग बनाकर ट्रेन में चलते हैं जो यात्रियों से ज़बरदस्ती भिक्षावृत्ति के नाम पर वसूली करते हैं। यात्रियों से अभद्रता व अश्लीलता भी करते हैं। यात्री इनकी करतूतों से प्रभावित होते हैं। परिवार के साथ यात्रियों का यात्रा करना दुष्कर हो गया है। इसलिए यह विशेष अभियान चलाकर इन पर अंकुश लगाया जाएगा।