workout

नई दिल्ली। फिटनेस कोई आदत नहीं बल्कि जीवनशैली है। आप को इसके लिए प्रतिबद्धता और समर्पण की जरूरत होती है। फिटनेस के प्रति अपने जुनून को मानसून मे भी कम न होने दें। आप खुद को घर के अंदर ही हल्का वर्कआउट कर फिट रख सकते है। बारिश के दिनों मे भी व्यायाम को जारी रखे।

आप बारिश के दिनों मे दौडऩा न छोड़े क्योंकि आपका शरीर जलप्रतिरोधी है। घर से बाहर जाकर कसरत करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आप फिट तथा ऊर्जा से भरपूर होते है। दिन भर एक्टिव रहें। आप अगर बारिश मे बाहर जाकर व्यायाम नहीं करना चाहते तो घर के अंदर करें। 30-40 मिनट मे ही घर के अंदर स्क्वैट पुशअप प्लांक जैसे व्यायाम किए जा सकते है। घर के खाने के अलावा मानसून मे मौसमी फलों और सब्जियों पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा मीट चिकन मछली व अन्य और फलियों को भी अपने आहार मे भरपूर शामिल करें।

व्यायाम के दौरान सही कपड़ों जूतों और एसेसरीज का प्रयोग करना चाहिए। चटख रंग के कपड़े पसीने से भींगने के बाद जल्दी सूखते हैं और फफंदी की संभावना कम कर देते हैं। मानसून के दौरान बाहर घूमने जाएं और अपनी दिनचर्या से ब्रेक लें। अपने शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर निकलें। अपने परिवार और मित्रों के साथ लंबी सैर पर निकल सकते है या कोई आउटडोर गेम खेल सकते हैं। इससे आप मॉनसून के मौसम मे सक्रियता ऊर्जा से भरपूर और हल्कापन महसूस करेंगे।