joya afroz

मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री में चाइल्ड आर्टिस्ट हमेशा से ही डायरेक्टर्स की पहली पसंद रहते हैं। वजह, दर्शकों को उनकी क्यूटनेस ही बेहद पसंद आती हैं जिससे फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ जाता है। बॉलीवुड में कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट आज तक हुए हैं जो अपनी एक फिल्म में निभाए बाल किरदार के रूप में ही जाने जाते हैं। भले ही उन्होंने वो फिल्म 10 साल पहले की हो मगर दर्शकों के मन में उनकी छवि आज भी उसी चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नज़र आती है।

क्या सच में ये वही है radhika hum saath saath hain

आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी ही क्यूट चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो वर्तमान में बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस बन कर वापस आयी है। जी हाँ ये बिलकुल सच है कि इस एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि ‘सच में ये वही चाइल्ड आर्टिस्ट हैं’

क्यूट ‘राधिका’ बन गयी बोल्ड ‘जोया’joya afrozz

आपको फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ तो बेशक याद होगी। अब ज़रा अपने दिमाग पर ज़ोर डालिये और सोचिये कि क्या अब तक वो क्यूट सी लड़की याद है जिसने फिल्म में सलमान खान की भांजी का किरदार निभाया था। बेशक याद आ गया होगा। फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई थी कि फिल्म का हर किरदार आज तक लोगों के जहन में ताज़ा है।

सलमान खान की भांजी नें बजाई दिल में घंटियाँ salman khan

फिल्म में सलमान खान की भांजी ‘राधिका’ का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट ‘जोया अफ़रोज़’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में उनकी क्यूटनेस ने लोगों के दिल को छू लिया था। मगर अब क्यूट जोया बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस बन कर उभर रही हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हुए हैं जो सिर्फ एक फिल्म करने के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गए और कई सालों बाद जब उन्होंने एंट्री मारी तो दर्शकों के दिल में घंटियां बज गयीं।

नीलम की बेटी का निभाया था किरदार joya afroz in film

10 जनवरी 1994 में जन्मीं जोया अफ़रोज़ उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से ही एक हैं जो बेहद हॉट और सेक्सी अवतार में वापस आयी हैं। फिल्म हम साथ-साथ हैं में जोया ने एक्ट्रेस नीलम की बेटी राधिका का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने अपनी अदाकारी से छोटी सी उम्र में ही दर्शकों को अपना फैन बना लिया था।

‘द एक्सपोज़’ से की वापसी, खुलकर किया एक्सपोज़  zoya afroz

जोया अफ़रोज़ ने महज 9 साल की उम्र ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म हम साथ-साथ हैं के अलावा जोया अफ़रोज़ ने ‘कुछ ना कहो’ में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। जोया ने टीवी सीरियल्स ‘सोन-परी ‘ में भी काम किया था। इसके बाद कई सालों तक इंडस्ट्री से गायब रहने वाली जोया अफ़रोज़ ने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘द एक्सपोज़’ से वापसी की थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

मॉडलिंग वर्ल्ड को बनाया है दीवाना zoya afroz

आपको बता दें कि नवाबों के शहर लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली जोया अफ़रोज़ एक बेहतरीन मॉडल भी हैं। जोया ने साल 2013 में ‘मिस इंडिया इंटरनेशनल’ का खिताब जीतकर मॉडलिंग वर्ल्ड में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

सोशल मीडिया पर लगा रखी है आग zoya afroz

फिलहाल के लिए ज़ोया कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं और बहुत जल्द ही वो बड़े परदे पर भी नज़र आ सकती हैं। जोया सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के होश उड़ाने के लिए समय-समय पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं।