आरएसएस

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने चार दिन का सम्मेलन शुरू किया है जिसमे अंग्रेजी की क्लास लगेगी। यह सम्मलेन दीनदयाल उपाध्याय जी ‘एकात्म मानववाद’ पर पचास साल पहले मुंबई में हुई भाषण श्रंखला की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया है। आरएसएस में आज से शुरू हो रहे चार दिन के संघ के सम्मलेन में केवल इंगलिश में बात होगी। ये सम्मेलन दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आज से शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान ने किया है।

चार दिन तक इस कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चर्चा होगी कि कतार में आखिर में खड़े आदमी की परेशानियों को दूर कैसे करें और राष्ट्र को महान बनाया जा सके।

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री प्रकाश जावडेकर, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, संस्कृति मंत्री महेश शर्मा और पीएमओ से जुड़े राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये आयोजन 22 से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगा। दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के जरिए बीजेपी की नींव के बारे में अंग्रेजीदां लोगों को बताने की तैयारी है, क्योंकि दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले बुद्धिजीवियों को इस कार्य़क्रम में न्यौता भेजा गया।

संघ की तरफ से दो बड़े पदाधिकारी वक्ता के तौर पर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिनमें उत्तर क्षेत्र के संघचालक डा. बजरंग लाल गुप्ता के साथ-साथ संघ के नए बने संगठन प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक जे नंद कुमार होंगे।