Smart TV खरीदने का झंझट खत्म। BenQ ने एक छोटू डिवाइस लॉन्च कर दिया है, जिससे आप कभी भी और कहीं भी अपना प्राइवेट होम थिएटर तैयार कर सकते हैं। दरअसल, BenQ ने Android TV 10 पर चलने वाला और 160 मिनट तक की बैटरी लाइफ के साथ एक नया पोर्टेबल प्रोजेक्टर BenQ GV11 लॉन्च कर दिया है। BenQ GV11 पोर्टेबल प्रोजेक्टर में ट्रेवोलो साउंड सिस्टम है और यह कई स्ट्रीमिंग सर्विसेस को स्ट्रीम करने में सक्षम है। इसमें क्रोमकास्ट के माध्यम से स्क्रीन कास्टिंग की सुविधा भी है और आप प्रोजेक्टर को कंट्रोल करने के लिए गूगल असिस्टेंट वॉयस कमांड का उपयोग भी कर सकते हैं। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

7.5 फीट की दूरी से मिलेगी 80 इंच की स्क्रीन
खास बात यह है कि BenQ GV11 में Free Angle Projection मिलता है, जिससे मदद से हम इसे अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग एंगल पर घुमा सकते हैं। इसमें एक ऑटोमैटिक वर्टिकल कीस्टोन है जो सुनिश्चित करता है कि प्रोजेक्शन सही है आ नहीं। प्रोजेक्टर 480p तस्वीरों को 200 ANSI Lumens के साथ आउटपुट करता है। इसका 1.3 थ्रो रेशियो डिवाइस को 2.3 मीटर की दूरी पर 80 इंच तक की चौड़ाई में इमेज को प्रोजेक्ट करने की अनुमति देता है। साफ शब्दों में कहे तो इसे 7.5 फीट की दूरी पर रखकर 80 इंच की स्क्रीन तैयार की जा सकती है।

ट्रेवोलो साउंड सिस्टम कई ऑडियो मोड और बास एक्सटेंशन प्रदान करता है। इसके अलावा, पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर के किनारों पर साउंड डिफ्यूजर ऑडियो आउटपुट को बढ़ाते हैं। क्रोमकास्ट के अलावा, आप आईओएस डिवाइस से कंटेंट कास्ट करने के लिए ऐप्पल एयरप्ले का भी उपयोग कर सकते हैं। BenQ GV11 में HDMI पोर्ट के साथ-साथ USB-A पोर्ट भी है। इसमें 60Hz रेट के साथ 1080p रिजॉल्यूशन पर 51ms इनपुट लैग है।

इतनी है कीमत
पोर्टेबल प्रोजेक्टर का वजन लगभग 1kg है और यह 23dBA पर मिनिमल नॉइज के साथ संचालित होता है। प्रोजेक्टर 279 डॉलर (लगभग 23,000 रुपये) की रियायती कीमत पर बेनक्यू वेबसाइट से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर की कीमत नवंबर तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उपलब्ध होने पर इसकी मूल कीमत 379 डॉलर (लगभग 31,390 रुपए) पर वापस आ जाएगी।