UMANG App पर Aadhaar से जुड़ी चार नई सर्विसेस को पेश कर दिया गया है। उमंग ऐप के अनुसार, आधार कार्डधारकों के लिए नई डिजिटल सर्विसेस शुरू की गई हैं, जो आधार डेटाबेस से जुड़ी सर्विसेस भी प्रदान करती हैं। इस सर्विसेस की मदद से अब भारतीय नागरिक अपने आधार से जुड़े कुछ काम घर बैठे आसानी से निपटा सकेंगे। भारत सरकार के एक फ्लैगशिप प्रोग्राम, डिजिटल इंडिया के आधिकारिक ट्वीट कर बताया कि, “उमंग ऐप पर माय आधार ने नागरिक-केंद्रित सेवाओं की एक नई श्रृंखला जोड़ी है! उमंग ऐप को अभी डाउनलोड करके अधिक जानकारी प्राप्त करें; या 97183-97183 एक मिस्ड कॉल दें।” चलिए डिटेल में जानते हैं उमंग ऐप पर आईं नई सर्विसेस के बारे में सबकुछ…

डिजिटल इंडिया द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, यहां 4 नई डिजिटल सर्विसेस हैं जो आधार यूजर अब अनुभव कर सकते हैं।

पहली: वेरिफाई आधार: नागरिक इस सर्विस का उपयोग आधार का स्टेटस चेक करने के लिए कर सकते हैं।

दूसरी: इसके अलावा, यूजर इनरोलमेंट और अपडेट रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

तीसरी: आधार के साथ रडिस्टर्ज मोबाइल और ईमेल वेरिफाई कर सकते हैं।

चौथी: उमंग ऐप के माध्यम से यूजर आधार नंबर या इनरोलमेंट आईडी (ईआईडी) का पता लगा सकते हैं।

उमंग ऐप का उपयोग करके इन आधार सर्विसेस को भी एक्सेस किया जा सकता है:

1. ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री

2. बायोमेट्रिक्स को लॉक या अनलॉक करना

3. आधार डाउनलोड करना

4. ऑफलाइन ई-केवाईसी

5. वर्चुअल आईडी जनरेट करना

6. पेमेंट हिस्ट्री चेक करना

7. इनरोलमेंट और अपडेट स्टेटस चेक करना

8. ईआईडी/आधार नंबर प्राप्त करना

9. आधार वेरिफाई करना

10. ईमेल/मोबाइल नंबर वेरिफाई करना

उपयोगकर्ता उमंग ऐप का उपयोग करके यूआईडीएआई की ऑनलाइन सर्विसेस तक पहुंचने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक कर सकते हैं। लॉगइन करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक या वेरिफाई होना चाहिए।