भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर एक बार फिर से पिता बन गए हैं। गंभीर के घर एक बार फिर से नन्ही परी आ गई है। गौतम गंभीर के घर एक खूबसूरत बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।

गंभीर की पत्नी नताशा ने बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 21 जून को हुआ। खुद गौतम गंबीर ने ट्विट कर इस बात की जानकारी अपने दोस्तों और फैंस को दी। 35 साल के गौतम ने ट्विटर पर बच्ची की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में उनकी बेटी आजीन नन्हीं बच्ची को गोद में लिए हुए है।

बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की है। बता दें कि उनकी बड़ी बेटी का जन्म 2014 में हुआ था।