Girl

नई दिल्ली: कई बार ऐसा सुना होगा कि लड़के और लड़कियां अपना सेक्स बदलवा लेते हैं। जिसके बाद समाज ऐसे लोगों को अपनाता नहीं है। इस दुनिया में ऐसी भी कई जगह हैं। जहां पर 12 साल के होने बाद लड़की खुद ही लड़का बन जाती है।

यह सत्य है आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा गांव डोमिनिकन गणराज्य के दक्षिण पश्चिम में सालिनास में हैं। यहाँ पर कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। प्रकृति के कुछ ऐसे बदलाव इस गांव में देखने को मिले हैं।इसके बारे में शायद ही किसी ने सुना होगा।लड़कियां जैसे ही इस गांव में 12 साल की होती हैं, लड़कों के रूप में बदल जाती है।

इसे सत्य मानना किसी के लिए आसान नहीं है। जब इसके बारे में जांच की गई तो इस सत्य ने सभी को हैरानी में डाल दिया। इस सच्चाई पर दुनिया में कई डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं। इस तरह का बदलाव एक अनुवांशिक विकार के कारण हो रहा है। ऐसे बच्चों को ‘गुएवेडोसेस’ कहा जाता है।इसका मतलब है 12 की उम्र में लिंग परिवर्तन

ऐसे बच्चे जब मां की पेट में होते हैं तो एक एंजाइम की कमी के कारण उनके अंदर मेल आर्गन नहीं बन पाता है। इसके चलते इन्हें फीमेल समझा जाता है। जबकि 12 वर्ष के होते ही उनमें पुरुष डिहाइड्रो टेस्टोसटेरोन नाम का सेक्स हारमोन डेवलप होने लगता है। और उनमें मेल आर्गन विकसित हो जाता है।