गोवा, गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैंं। मंत्री के अनुसार उत्तर भारतीय पर्यटक धरती पर गंदगी हैं। उन्होंने दावा किया कि वह गोवा को हरियाणा नहीं बनने देंगे। मंत्री के इस बयान का काफी विरोध किया जा रहा है।

गोवा को हरियाणा बनाना चाहते हैं उत्तर भारतीयउत्तर भारतीय चाहते हैं सब कुछ हड़पना
सरदेसाई ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और गुरुग्राम से आने वालों की एक प्रवृति है कि वे सब कुछ हड़पना चाहते हैं। गोवा में रहने का हमारा तरीका अलग है। पचास साल पहले हमने जंग लड़ी और महाराष्ट्र के साथ जुड़ने से इनकार कर दिया था। अब हम एक अलग तरह की जंग लड़ रहे हैं जहां पर ऐसे लोग आकर हमारी प्रकृति पर प्रभाव डाल रहे हैं।