नई दिल्ली : दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अब भारत में भी ई- पेमेंट सर्विस लांच करने की तैयारी कर रहा है। गूगल के पास फिलहाल के लिए तो अपनी पर्सनल वॉलेट सर्विस पर भारत में अभी तक इसका उपयोग नहीं हो सका है। ख़बरों के मुताबिक़ भारत पिछले कुछ समय से डिजिटल ट्रांजेक्शन के बड़े बाज़ार के रूप में उभर रहा है। इसलिए गूगल ने भारत में ये सर्विस लांच करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक़ गूगल अगले हफ्ते से ही लोकल लेवल पर डिजिटल पेमेंट की शुरआत करने जा रहा है।

द केन की रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्विस का नाम ‘तेज’ होगा और यह गूगल वॉलेट और एंड्रॉयड पे सर्विस से अलग होगा। इतना ही नहीं इसमें यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का भी सपोर्ट दिया जाएगा। फिलहाल गूगल अपनी पेमेंट सर्विस अमेरिका में चलाता है जहां यह काफी पॉपुलर भी है।पर जहां एक तरफ अफवाहों का बाजार इतना गर्म हो रहा है वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि अभी तक गूगल ने आधिकारिक तौर पर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि गूगल से पहले भी कई मैसेजिंग सर्विस जैसे व्हाट्सप्प और हाइक ने भी UPI ( यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सर्विस की शुरआत कर दी थी। जिनके कुछ स्क्रीन शॉट्स भी सामने आये थे जिसमे डिजिटल पेमेंट सर्विस को बेहतर रूप में दिखाया गया था।पर अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि गूगल इस सर्विस के लिए नया स्टेंड अलोन ऐप लॉन्च करेगा या गूगल ऐप में ही यह सर्विस देगा।टेक क्रंच ने द केन के हवाले से बताया है कि इस पोर्टल ने सरकार की फाइलिंग के बारे में जानकारी हासिल की है जहां से पता चला है कि गूगल तेज नाम का प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत के बाद गूगल इस डिजिटल पेमेंट की सर्विस को बाकि देशों में भी लॉंच करने की योजना बना रहा है।