'हाफ गर्लफ्रेंड'
निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर की पार्टनरशिप ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में एक बार फिर रंग लाई है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करी है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म के निर्देशक ने अपनी पिछली हिट फिल्मों आशिकी 2 और एक विलेन के बाद हाफ गर्लफ्रेंड में भी इन दोनों ने शानदार कमबैक किया है।
‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 10.27 करोड़ की कमाई की है जो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म ‘ओके जानू’ (4.8 करोड़) और अर्जुन कपूर की ‘की एंड का ‘(7.30 करोड़) की पहले दिन की कमाई से काफी ज्यादा है।

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ लगभग 2500 सिनेमा घरों में चल रही है और ‘हिंदी मीडियम’ के अलावा ‘बाहुबली 2’ जैसी हिट के बीच भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी
‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक बिहारी लड़के माधव झा (अर्जुन कपूर) और एक दिल्ली की अमीर लड़की रिया सोमानी (श्रद्धा कपुर) की कहानी है। ये दोनों दिल्ली के कॅालेज में पढ़ते हैं और बास्केट बॅाल और सिंगिंग के जरिए एक दूसरे के नजदीक आते हैं। पर उस दौरान माधव रिया के प्यार में पागल हो जाता है जब कि रिया सिर्फ उसकी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बनने को राजी होती है। हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत की नॅावेल पर आधारित फिल्म है।
फिल्म का लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी या नहीं।