Accident

पटना, पटना में दैनिक सफाई मज़दूर की तेज रफ़्तार प्राइवेट स्कूल बस से कुचलकर मौत हो गई। इस दुर्घटना से पटना नगर निगम के दैनिक सफाई मज़दूरों में आक्रोश है। मज़दूर राजेंद्र नगर पुल को जाम किये हुए हैं। जगह-जगह मज़दूरों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिल रहा है।

मज़दूरों का आरोप है कि निगम प्रशासन सफ़ाई मज़दूरों की किसी तरह की सुरक्षा की व्यवस्था = नहीं करती है। दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूल बस के मालिक पैसे कमाने के धुन में लोगों की जान से खेलते रहते हैं। मज़दूर पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख का मुआवज़ा, परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी, पारिवारिक पेंशन पीड़ित परिवार को मिले और स्कूल के मालिक और ड्राइवर पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो माँग को लेकर सड़क जाम किये हुए है।