धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह घर के बाहर पर अपने कुत्ते को ट्रेंड कर रहे हैं। धोनी ने जिस फोटो को शेयर किया है, उसमें चेन्नई सुपरकिंग्स वाली टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। नंबर-7 के नीचे ‘थाला’ लिखा है।

A post shared by @mahi7781 on

दरअसल, थाला का मतलब ”लीडर” (नेतृत्वकर्ता) होता है। उन्हें यह नाम चेन्नई के दर्शकों ने दिया था। पहली बार आईपीएल-2013 के दौरान धोनी को चेन्नई के फैंस ने थाला नाम से पुकारा था। तब धोनी ने इसका खुलासा खुद ही ट्वीट कर किया था।

फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने नए घर पर समय बिता रहे हैं। वेस्टइंडीज से सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बुधवार देर शाम को रांची पहुंचे थे। धोनी अपने सिमलिया फार्म हाउस में हैं। जिसमें पिछले अक्षय तृतीया के दौरान धोनी का परिवार शिफ्ट हुआ था।

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में 2 साल का निलंबन झेल रही चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टूर्नामेंट में वापसी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने दावा किया है कि अभी भी उनके लिए महेंद्र सिंह धोनी टीम के सबसे अहम कड़ी रहेंगे। चेन्नई टीम शुक्रवार से अपनी टीम का प्रचार-प्रसार शुरू करेगी। प्रचार में टीम के उतार-चढ़ाव के बारे में दिखाया जाएगा।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बाद दोनों टीमें आईपीए-9 और आईपीएल-10 का हिस्सा नहीं बन सकी थीं।