गर्मी का प्रकोप

नई दिल्ली : गर्मी का प्रकोप देश भर में जारी है। रविवार का दिन राजधानी में सबसे गर्म रहा। इस प्रचंड गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। राजधानी के कुछ हिस्सो में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 46.2 दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहा यह औसत तापमान से ऊपर रहा।

भीषण गर्मी के चलते रविवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के पालन में सबसे ज्यादा तापमान 47 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुग्राम और फरीजदाबाद में पारा 44.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून को बारिश होने के आसार है।

दिल्ली-एनसीर के अलावा देश के कई हिस्सों में जबरदस्त गर्मी की खबरें आ रही हैं। हमेशा ठंडे रहने वाले शहर में भी अधिकतम तापामान रिकॉर्ड किया गया।
गर्मी का प्रकोप पंजाब और हरियाणा में भी जारी किया। पंजाब के भटिंडा में 48 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। भटिंडा के बाद अमृतसर सबसे गर्म रहा यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पानी की मांग बढ़ती गर्मी के चलते ही घर-बाहर हर जगह बढ़ गई है। मार्केट में आने वाले ग्राहकों का भी यही हाल रहा।

शहर के बाजार रविवार के दिन सूने दिखाई दिए। सदर बाजार व गुरुद्वारा रोड पर काफी भीड़ रहती है। दोपहर 1 बजे सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई दिए। गर्मी के चलते सुबह से ही बाजारों में रौनक गायब रही। गर्मी के चलते रमजान महीना पर भी लोग खरीदारी के लिए बाजार में नहीं आए। सड़कों पर वाहनों की संख्या न के बराबर रही।