How-to-Make-Bigger-Lips

बड़े होंठ किसी भी लड़की की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं। ये देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। बहुत सी बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बड़े होंठों के लिए सर्जरी और इंजेक्शंस का सहारा लिया है। कुछ की प्लास्टिक सर्जरी फेल भी हो गयी हैं। आपने अनुष्का शर्मा और आयशा टाकिया का हाल तो देखा ही होगा। प्लास्टिक सर्जरी के खतरों को देखते हुए लड़कियां सर्जरी घबराती हैं। लेकिन अब आप पा सकती हैं बड़े होंठ बिना किसी खतरे के यानी जीरो रिस्क।

आज हम आपको प्राकृतिक रूप से होंठों को बड़ा करने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए इस्तेमाल होने वाला सामान भी हर घर में आराम से मिल जाएगा।

 

fuller-lips

– एक कांच की कटोरी में 2 टी स्पून वैसलीन लीजिये। इसमें १ टी स्पून दालचीनी का पाउडर डालिये और मिला लीजिये। इस मिश्रण को 10 सेकंड के माइक्रोवेव कर लें जिससे वैसलीन मेल्ट हो जाए और मिक्सचर अच्छे से मिल जाए। अब किसी डिब्बी में इस लिप बाम को भर लें।

लगाने का तरीका

इस लिप बाम को लगाने से पहले अपने होतीं को अच्छे से साफ़ कर लें ताकि लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगा ना रह जाए। अब उस लिप बाम को 30 मिनट के लिए होठों पर लगाएं फिर टिश्यू पेपर से दैब करके अपने होठों को साफ़ कर लें। कभी भी अपने होठों को गर्म पानी से ना धोएं। इससे होंठों पर क्रैक पड़ जाते हैं।
इस लिप बाम को लगातार 7 दिनों तक इस्तेमाल करिये। इससे आपके होंठ प्राकृतिक रूप से बड़े और आकर्षक बन जाएंगे।

fuller lips