IIT Kanpur

उत्तर प्रदेश में बेटियों के साथ होने वाली छेड़खानी के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीएचयू में एक छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के बाद से ये मामला काफी संगीन होता जा रहा है। इस घटना से लोगो का ध्यान हटा नहीं है कि कानपुर से एक और छात्रा से छेड़खानी की खबर आयी है।

IIT कानपुर में छात्रा से हुई छेड़खानी-
वाराणसी के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में छेड़खानी के खिलाफ शुरू हुआ बवाल थमा नहीं है। बीते शनिवार हालात और बिगड़ गए जब पुलिस ने कैंपस में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया था। वहीँ सीएम योगी द्वारा इस घटना की जाँच कमिश्नर को सौंपी गई थी। अब इस मामले में न्यायिक जाँच के आदेश भी दे दिए गए हैं। लाठीचार्ज की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चीफ प्रॉक्टर ओंकारनाथ सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। जबकि कल वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी के प्रशासनिक अधिकार सीज़ कर दिए गए। अब वो कोई नीतिगत फैसला नहीं ले सकेंगे। वीसी ने कहा था कि घटना के पीछे उन्होंने आइसा पर हिंसा फ़ैलाने का आरोप लगाया था।

ये घटना शांत भी नहीं हो पायी है कि कानपुर से एक और छात्रा से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। BHU के बाद अब कानपुर के IIT में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ की गयी है। इसके सम्बन्ध में छात्रा ने सम्बंधित थाने में FIR भी दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि सड़क पर गुजरते हुए एक युवक ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उस युवक ने धमकी देते हुए कहा- ‘मुझे जानते नहीं हो’