भारत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में जापान को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराया। भारतीय टीम ने जापान को 4-3 से हराकर जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में भारत ने आठवें मिनट में पहला गोल दागा। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। 13वें मिनट में जापान के काजुमार मारुता ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

दूसरे क्वार्टर में 1-1 की बराबरी के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले हेइता योशिहारा ने फील्ड गोल कर जापान को 2-1 से आगे कर दिया।

जापान के लिए गेनकी मितानी ने एक ओर गोल दाग कर जापान को 3-2 की बढ़त दिला दी। जिसके बाद दबाव में आई भारतीय टीम के लिए मंदीप ने 51वें मिनट में अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल कर मुकाबले को 3-3 से बराबरी पर ला खड़ा किया।

इस मैच में भारत के मंदीप सिंह ने तीन गोल दागे। भारत का अगला मैच पांच मई को मलेशिया से होगा।