dhoni

विकेट के पीछे करामाती महेंद्र सिंह धोनी का जवाब नहीं. उनकी पैनी निगाहें बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होती है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन वनडे में विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है.

36 साल के धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 400 शिकार पूरे कर लिये. कुलदीप यादव की गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को स्टंप कर उन्होंने इस आंकड़े को छुआ. इसके बाद धोनी ने एक एक कैच भी लपका. धोनी विकेट के पीछे सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को शिकार करने के मामले में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं.

वनडे क्रिकेट में 400+ शिकार करने वाले विकेटकीपर

1. श्रीलंका के कुमार संगकारा (2000-2015) 404 मैचों में 482 शिकार

2. ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (1996-2008) 287 मैचों में 472 शिकार

3. साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (1998-2011) 295 मैचों में 424 शिकार

4. भारत के महेंद्र सिंह धोनी (2004-2018) 315 मैचों में 401 शिकार

विकेटकीपर धोनी का यह वनडे आंकड़ा

करियर 2004-2018

मैच 315

पारी 309

शिकार 400

कैच 295

स्टंप 106

वनडे में सर्वाधिक स्टंपिंग की बात करें, तो धोनी ने अब तक 106 स्टंप्स कर सबसे आगे हैं. धोनी ने पिछले साल सितंबर में स्टंपिंग का शतक बनाया. वह इस आंकड़े को छूने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं.

टॉप-5: वनडे में सर्वाधिक स्टंपिंग

315 वनडे, 106 स्टंप, एमएस धोनी, भारत

404 वनडे, 99 स्टंप, कुमार संगकारा, श्रीलंका

189 वनडे, 75 स्टंप, रमेश कालुवितरणा, श्रीलंका

219 वनडे, 73 स्टंप, मोइन खान, पाकिस्तान

287 वनडे, 55 स्टंप, एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया