नीदरलैंड्स

भारत ने सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी में आगाज किया है। यह 26वां सुल्तान अजलन शाह हॉकी कप है। इसमें भारत ने ड्रा क्व साथ अपना आगाज किया है। भारत ने अपने पहले खेले गए मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ड्रा खेला। यह मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा।

19वें मिनट में भारत की ओर से पहला गोल हुआ। यह गोल आकाशदीप सिंह ने किया। 25वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन ने गोल किया और मुकाबले में बराबरी करी। यह गोल ब्रिटेन के टॉम कैरसन दागा। इसके बाद 47वें मिनट में भारत ने दूसरा गोल किया और बढ़त बनाई। मनदीप सिंह ने यह गोल कर भारत को 2-1 से बढ़त दिलाई। आखिर में 53वें मिनट में ब्रिटेन की ओर से एलन फॉरसिथ ने स्कोर को बराबर कर दिया।

पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम हॉकी वर्ल्ड लीग (HWL) के सेमीफाइनल से पहले यह बड़ा टूर्नामेंट खेल रही है। HWL का यह मुकाबला जून में होगा।

आपकों बता दें कि भारत यह टूर्नामेंट पांच बार जीत चुका है (1985, 1991, 1995, 2009 और 2010 में संयुक्त रूप से) और भारत से पहले जबकि ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 9 बार चैंपियन बनने का कीर्तिमान बनाया है।

मलेशिया के इपोह में यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 अप्रैल से 6 मई तक चलेगा। जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा मेजबान मलेशिया, न्यूजीलैंड, जापान, ग्रेट ब्रिटेन और द. कोरिया की टीमें भाग ले रही हैं।