Toss

भारत और श्रीलंका के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा। यह मैच दांबुला में दोपहर 2.30 बजे से खेला जायेगा। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज साल 2012 में एमएस धोनी की कप्तानी में खेली थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज की थी।

विराट कोहली के नाम 189 वनडे में 28 शतक दर्ज हैं अगर विराट इस सीरीज में तीन शतक लगते हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ सकते हैं। फ़िलहाल कोहली 28 शतकों के साथ श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दोनों के नाम 28-28 शतक हैं। जबकि रिकी पोंटिंग के 30 वनडे हैं। विराटवनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में नंबर 2 पर पहुंच जाएंगे।

वहीँ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में एक नायाब रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे।

विकेटकीपिंग में महेंद्र सिंह धोनी अपना 100वां शिकार कर सकते हैं। वनडे में धोनी ने अभी तक 97 स्टंपिंग कीं हैं और अब वे अपने इस शतक से महज 3 कदम दूर हैं। फ़िलहाल महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा स्टंपिंग के मामले में श्रीलंका के कुमार संगाकारा (97) के बराबर पर हैं। अगर धोनी इस सीरीज के दौरान 100 स्टंपिंग करलेंगे तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते विकेटकीपर बन सकते हैं।

100 अर्धशतक
महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने 100 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरे करने से 2 कदम दूर हैं। अगर धोनी इस सीरीज में 2 अर्धशतक लगते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही धोनी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।