China Media

भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद में खबरों के मुताबिक दोनों देशों के सीनियर्स सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बैठक में बातचीत के जरिये मसले का हल निकालने की पहल की गई है। सैन्य अधिकारियों की ये बैठक सिक्किम के नाथू-ला में हुई। इस बैठक की दोनों देशों में से किसी ने भी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की।

सिक्किम सीमा से लगे डोकलाम में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पिछले दो महीने से गतिरोध जारी है। चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि अगर भारत डोकलाम से पीछे नहीं हटा तो फिर चीन सैन्य कार्रवाई करेगा और भारत को इससे बड़ा नुकसान सहना पड़ेगा।

जिसके जवाब में भारत ने कहा था कि किसी कीमत पर भारतीय सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटेगी। बता दें कि डोकलाम विवाद पर चीन अब पीछे हटने को तैयार हो गया था। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) डोकलाम के विवादित प्वाइंट से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार था लेकिन भारत उसे 250 मीटर पीछे हटाने पर अड़ा हुआ था।