indian cycling

नई दिल्ली| भारतीय साइकलिंग संघ ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए साइकलिंग टीम की घोषणा कर दी। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन अप्रैल में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होगा।

भारतीय साइकलिंग संघ की ओर से घोषित इस टीम में पांच महिला और चार पुरुष साइकलिस्ट शामिल हैं। एक बयान के अनुसार, इस टीम का चयन मलेशिया में 16 से 21 फरवरी के बीच हुई एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

इस चैम्पियनशिप में भारतीय साइकलिंग एथलीट ने चार पदक जीते थे, जिसमें तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

भारतीय साइकलिंग टीम :

देबोराह, एलीना रेजी, एम. सोनाली चानू, टी. मनोरमा देवी, अमृता रघुनाथ, रणजीत सिंह, साहिल कुमार, सानुराज पी. और मंजीत सिंह।