मशहूर उद्योगपति और किंगफ़िशर एयरलाइन्स के मालिक विजय माल्या को ब्रिटेन के शहर लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय माल्या देश से भागने के बाद लन्दन में देखा गया था। मनी लांड्रिंग केस में माल्या की गिरफ़्तारी हुई है। ये माल्या की दूसरी बार गिरफ़्तारी है। इसके पहले भी गिरफ़्तारी के बाद बेल मिल चुकी थी।
करोड़ों का लोन है बकाया-
भारत के मशहूर व्यापारी व किंगफ़िशर एयरलाइन्स के मालिक विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि विजय माल्या पर 17 बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। जिसे चुकाए बिना माल्या भारत से भाग खड़े हुए थे, जिसके बाद बैंकों द्वारा कई प्रयासों के बाद एक संपत्ति को नीलाम किया गया है। आपको बता दें कि भारत द्वारा ग्रेट ब्रिटेन को माल्या के खिलाफ एक प्रत्यार्पण पत्र भी भेजा गया था। जिसके तहत उन्हें जानकारी दी गयी थी कि माल्या एक आरोपी हैं जो लंदन में जा बसे हैं। जिसपर ब्रिटेन ने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्यवाई करने का फैसला किया था। जिसके बाद अब उन्हें लन्दन में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि माल्या द्वारा SBI समेत कई अन्य बैंकों से लोन लिया गया था। जिसे अब तक चुकाया नहीं जा सका है जिस कारण बैंकों द्वारा एक समिति का गठन किया गया है।
बैंकों का माल्या पर कितना बकाया?
(पैसा करोड़ रुपए में)
एसबीआई-1600
पीएनबी-800
आईडीबीआई-800
बैंक ऑफ इंडिया- 650
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया-430
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-410
यूको बैंक- 320
कॉर्पोरेशन बैंक-310
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर-150
इंडियन ओवरसीज बैंक-140
फेडरल बैंक- 90
पंजाब एंड सिंध बैंक-60
एक्सिस बैंक-50