राइजिंग पुणे

आज आईपीएल का फाइनल खेला जाना है। यह फाइनल मुकाबला दो बड़ी टीमें राइजिंग पुणे सुपरजायंट और मुंबई इंडियंस के बीच रात 8 बजे खेला जायेगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय मैदान पर खेला जाएगा। मुं

बई इंडियंस की निगाहें किसी भी हाल ही में ट्रॉफी को जीतने पर होंगी। मुंबई इसके पहले साल 2013 और 2015 में आईपीएल खिताब की विजेता रह चुकी है। अगर वह इस बार भी खिताब अपने नाम कर लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। दो बार खिताब जीतने का कारनामा चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलाकाता नाइट राइडर्स भी अपने नाम कर चुकी हैं।

लेकिन इस सीजन में मुंबई इंडियंस को राइजिंग पुणे सुपरजायंट से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

हैदराबाद की इस पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना यहां बढ़िया अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पिछले सात मैचों में से पांच जीते हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस में रोहित, मिचेल जॉनसन और मिचेल मैकलेनिघन में से किसको टीम में लेना चाहेंगे?

पुणे अपनी टीम में शायद ही कोई परिवर्तन करना चाहेगी क्योंकि उनकी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अजिंक्य रहाणे के फॉर्म में लौटने से फ्रेंचाइजी खुश होगी वहीं सुंदर ने भी गेंद से कमाल किया हुआ है। उनके अलावा टीम को स्टीवन स्मिथ से ढेरों उम्मीदें होंगी। धोनी ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धुआंधार 40 रन बनाए थे। जाहिर है कि वह अपनी फॉर्म को इस मैच में भी बरकरार रखना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश राणा, अंबाती रायडू, काइरॉन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, मिचेल मैकलेनिघन, कर्ण शर्मा, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बूमराह।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट की संभावित प्लेइंग इलेवन: राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य राहणे, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेनियल क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, जयदेव उनादकट, एडम जंपा।