ivanka

नई दिल्ली : अमेरिका की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आयी हैं। इवांका का भारत की ज़मीं पर स्वागत काफी शानदार तरीके से हुआ है। सम्मेलन में हिस्सा लेने हैदरबाद पहुंची इवांका की सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे शहर में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वीआईपी मूवमेंट के चलते हैदराबाद के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।ivanaka

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका खुद को एक बेहतर एंटरप्रेन्योर की रूप में दर्शाती हैं। मगर इवांका के जीवन से जुड़े कई ऐसे राज़ भी हैं जिनसे आज तक दुनिया के अधिकतर लोग अनजान हैं।ivanka

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका एक एंटरप्रेन्योर बनने से पहले एक काबिल सुपरमॉडल भी रह चुकी हैं।ivanka

इवांका ने अब तक कई मैगज़ीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इवांका की बोल्ड तस्वीरों से मैगज़ीन के कवर पेज पर आग लग जाती थी।ivaanka

साल 2007 में हार्पर बाजार मैगजीन के कवर पर इवांका की ये फोटो पब्लिश हुई थी। इस तस्वीर ने मॉडलिंग जगत में तहलका मचा कर रख दिया था।ivanka

इसके बाद साल 2008 में इवांका को सबसे स्मार्ट और सेक्सी महिला का खिताब देते हुए ‘टाउन एंड कंट्री’ मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी।ivanka

मगर धीरे-धीरे इवांका ने खुद को मॉडलिंग वर्ल्ड से दूर कर लिया। आज वो तीन बच्चों की माँ हैं और खुद को एक एंटरप्रेन्योर और महिला अधिकारों की वकालत करने वाला बताती हैं।ivaanka

इवांका डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं। इवांका का जन्म साल 1981 में हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी शादी करने के बाद भी इवांका को अपने बाकी बच्चों के समान ही अधिकार दे रखे हैं।ivanka

अभी हाल ही में इवांका ने अपने नाम का एक ब्रांड भी स्टार्ट किया है। जिसमें वो अपनी ब्रांड का बैग ,शूज़ और एक्ससेसरीस भी सेल करती हुई नज़र आएँगी।