jain muni

लखनऊ। आशाराम बापू और राम रहीम के बाद अब जैन मुनि आचार्य शांतिसागर महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. गुजरात, सूरत की 19 वर्षीय एक युवती ने जैन मुनि पर बलात्कार का आरोप लगाया है. शनिवार को मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है। शांतिसागर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 45 साल के जैन मुनि शांतिसागर (णमोकार वाले बाबा) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। मूल रूप से मध्य प्रदेश की निवासी यह युवती वडोदरा में रहती है।

उसने सूरत के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर आरोप लगाया कि 1 अक्टूबर को मंत्रजाप के लिए वह आचार्य शांतिसागर महाराज के पास गई थी जहां उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।