JAIRAM THAKUR swearing in

शिमला, हिमाचल के श‍िमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्‍हें राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने शपथ द‍िलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में महेन्द्र सिंह, क‍िशन कपूर, सुरेश भारद्वाज, अन‍िल शर्मा, सरवीण चौधरी, डॉ रामलाल मार्केडंय, व‍िपन स‍िंह परमार, व‍िरेंद्र कंवर, विक्रम स‍िंह, गोव‍िंद स‍िंह व राजीव सहजल ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी , उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍य नाथ हर‍ियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल सह‍ित कई नेताओं ने भाग लिया।

हिमाचल के इतिहास में पहला मौका होगा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री शामिल हुए हैं।

प्रदेश में भाजपा अपने दम पर सत्ता पर काबिज हुई है। इससे पहले 2007 में धूमल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। इससे पहले 1998 में भाजपाहिविकां गठबंधन सरकार के जरिये भाजपा सत्ता में आई थी। उससे पहले शांता कुमार दो बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्हें दोनों मर्तबा ढाई साल के भीतर सत्ता गंवानी पड़ी थी।