indian army

घाटी में पाकिस्तानी सेना ने एक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार दागे।जिसका भारतीय सेना जोरदार व प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने एक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पुंछ जिले में एलओसी पर पाक सेना बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार दागे। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शाहपुर और केरनी में गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है।

सूत्रों ने कहा, पाकिस्तानी सेना मोर्टार, स्वचालित व छोटे हथियारों से हमला कर रही है। जिसका भारतीय सेना जोरदार व प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है।

नौशेरा में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की खबरें राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर से भी आई हैं। संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें उस दिन आई हैं, जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू पहुंचे हैं। राज्य की चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को पहुंचे सिंह के जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा करने का कार्यक्रम भी है।