Indian Army

दक्षिण कश्मीर के त्राल में ग्रेनेड ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमे एक महिला भी शामिल है। कई जवान घायल भी हो गए हैं। इस हमले में करीब दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। यह हमला सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया है। बता दें कि घायलों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल हैं।

गुरुवार को आतंकियों ने साउथ कश्मीर के पुलवामा में त्राल बस स्टेशन के पास ग्रेनेड को भीड़ भाड़ वाले मार्केट में ब्लास्ट किया। लोग त्राल बस स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में मारे गए। घायलों को त्राल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रेनेड हमले के बाद दोपहर 12 बजे के करीब त्राल बस स्टैंड के पास अज्ञात आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ की 180 बटालियन के 7 जवान भी घायल हुए हैं।