टोक्यो, 20 मार्च 2021

उत्तर-पूर्वी जापान में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मियागी प्रान्त के लिए सूनामी की चेतावनी जारी की। डीपीए समाचार एजेंसी ने राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के हवाले से कहा, “जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने मियागी में 1 मीटर ऊंची सुनामी आने की चेतावनी दी है।”

चेतावनी में मियागी में कुछ निवासियों को सुनामी के संभावित आगमन से पहले ऊंचे भूमि क्षेत्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

हताहतों की संख्या या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है।

भूकंप ने टोक्यो में इमारतों को भी हिला दिया।

भूकंप स्थानीय समयनुसार अपराह्न् 6.09 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 38.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.7 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन से 60 किलोमीटर नीचे स्थित था।

11 मार्च को, जापान ने 9.0-तीव्रता के भूकंप की घटना की 10वीं बरसी के रूप में मनाया था। भूकंप के परिणाम स्वरूप सुनामी आई थी और इसके 18,400 लोग या तो मारे गए या लापता हो गए थे।