5 नवंबर, शुक्रवार को सौभाग्य और मातंग नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इन राशियों के लोगों को नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। अचानक फायदा और तरक्की के भी योग बन रहे हैं। वहीं, तुला राशि में मौजूद चंद्रमा पर शनि की दृष्टि भी पड़ रही है। इस कारण मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के कामकाज पूरे तो होंगे लेकिन रुकावटें भी आएंगी। दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। क्योंकि डांट फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है तथा हीनता की भावना भी आ सकती हैं। कहीं भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत होने कारण पढ़ाई में व्यवधान हो सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पेपर वर्क या ऑर्डर पूरा करते वक्त अच्छे से जांच करें। किसी प्रकार की भी लापरवाही ना होने दें। दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। फिर भी कोई रुका काम अचानक बन जाएगा।
लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखे, तथा लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आप को सुकून देंगी। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- आपके किसी जिद अथवा व्यवहार की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखना आपके लिए हितकर नहीं है।
व्यवसाय- कार्यस्थल में साथियों से संबंध खराब ना होने दें। मनमुटाव होने से नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी।
लव- व्यवसायिक मामलों का असर घर पर ना पढ़ने दे। घर की सुख शांति तथा व्यवस्था बनाए रखें। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखे तथा ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी अवश्य ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना भी बनेगी तथा खुशी भरा वातावरण रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बरसने परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव- अचानक ही कोई नकारात्मक बात उठने से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी ना होने दें, तथा परिस्थितियों को संभाल कर रखें। आज किसी भी प्रकार के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नया काम न शुरू करें। अपने स्वभाव को सहज रखें। गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे जिससे उच्चाधिकारियों के बीच उनकी सराहना भी होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु अपने संबंधों के लिए किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण संपन्न होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी आप को मिलेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पर जल्दी विश्वास करना अथवा भावुकता की वजह से आपको धोखा मिल सकता है। किसी भी मेलजोल या मीटिंग संबंधी कार्य में बातचीत करने से पहले रूपरेखा अवश्य बनाएं। क्योंकि गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों निभा लेंगे। समय के मुताबिक अपने काम करने के तरीके में भी बदलाव जरूर लाएं। व्यस्तता वाला समय रहेगा। नौकरी में फाइनेंस से जुड़े मामलों को ध्यान से निपटाएं।
लव- दिनभर की व्यस्तता दिनचर्या के बाद परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। तथा आप दिन भर की थकान भूल जाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा प्राणायाम आदि पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- आज कुछ नई बातों को सीखने और समझने में समय व्यतीत करेंगे। कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान देखकर मन में तसल्ली रहेगी।
नेगेटिव- पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। मन में कुछ नकारात्मक विचार उठेंगे, नकारात्मक बातों पर काबू पाने का प्रयास करें। तथा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में फायदे की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी। फिर भी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें, आपको कोई बेहतर ऑर्डर मिलने की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है।
लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव ना ले। और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक मामले में आपके विचारों को विशेष अहमियत दी जाएगी। मेलजोल बढ़ेंगे, तथा यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे।के कोई फसा हुआ पैसा भी हासिल करने के लिए समय उचित है।
नेगेटिव- किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे, जो कि उनके लिए गलत रहेगा।
व्यवसाय- काम की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम निपटाएं। प्रोफेशन संबंधित फाइलें और पेपर पूरी तरह कंप्लीट रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह देना उचित रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे।
स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी फीलिंग रहेगी ।लापरवाही ना बरतें, और उचित इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- अगर कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्षों को मजबूत करके रखें। दूरदराज के संबंधियों और मित्रों से भी संबंध स्थापित होंगे तथा आपसी प्यार और बढ़ेगा।
नेगेटिव- दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना करें, और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें। बच्चों की समस्याओं के समाधान में भी कुछ समय अवश्य लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में हर काम गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें। समय ज्यादा अनुकूल तो नहीं है, लेकिन फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा बना रहेगा। तथा कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य भी आपके मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी कोई दिक्कत महसूस होगी। बाहर के खाने पीने की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज डेली रूटीन के कार्यों से हटकर कुछ समय आत्ममनन तथा आत्म निरीक्षण में व्यतीत करें। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। अगर घर की आंतरिक परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल है।
नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे।अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद हो सकता है। परंतु हर समस्या का आप अपने व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे।
व्यवसाय- पार्टनरशिप की योजना स्थगित रखें। पहले उस पर कुछ अधिक सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। नौकरी संबंधित कामों में हालात सामान्य रहेंगे। अभी कोई बेहतरीन स्थितियां नहीं बन रही है।
लव- पति-पत्नी के बीच इगो संबंधी टकराव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकया बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक– 9

धनु – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही आप की लगन और मेहनत के आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रूचि जागृत होगी। आपकी तरक्की के लिए भी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं।
नेगेटिव- पुश्तैनी ज्यादा से संबंधित कार्यों में कुछ विलंब उत्पन्न हो सकता है। परंतु काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं के संभाल खुद ही करें। क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। इस समय कुछ अपमानजनक स्थितियां बन सकती है। आपके संपर्क सूत्रों से किसी अनुबंध की संभावना है। जो कि फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।तथा मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। सर्दी से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- रिश्तेदार को उसके जरूरत के समय आप पूरी तरह का सहयोग करेंगे। तथा ऐसा करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा।
नेगेटिव- कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। इसलिए हकीकत का सामना करें। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। आपने आत्मबल को ही मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- मेहनत ज्यादा और फायदा कम ही होगा। कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखना उचित है।
लव– घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दे।इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही ना बरतें तथा अपना पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप होगा ,तथा बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी बीतेगा।
नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें, इससे प्रतिनिधियों में जलन की भावना आ सकती हैं। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों को अधिक ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। इसलिए कार्य क्षेत्र में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। स्वयं ही सारे फैसले लें। नौकरी में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।
लव- आपका अपने परिवार के प्रति समर्पण भाव घर में सुकून भरा माहौल बनाकर रखेगा। तथा परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों से संबंध में किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है। गैस बाबादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- घर में खास मेहमानों की आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय से सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं। इस समय उनका ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैलेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।
व्यवसाय- दिन की शुरुआत में काफी दौड़-भाग रहेगी। अचानक सारे काम अपने आप बनने शुरू हो जाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें।
लव- जीवन साथी के साथ किसी प्रकार का भी मतभेद ना उत्पन्न होने दे। क्योंकि इससे घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5