crying

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरी दुनिया सदमे में हैं। उन्होंने महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मौत से पहले वह दुबई में मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में सम्मिलित होने गई थीं। इस फंक्शन में उनकी बेटी जाह्नवी नहीं गईं। आज शाम श्रीदेवी के पार्थिव शरीर प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जाएगा, लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए मौत की खबर सुनकर जाह्ववी की क्या हालत हो गई थी।sridevi1खबरों की मानें तो जिस समय जाह्ववी को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली उस वक्त वह मुंबई में ही थीं। करण जौहर को निधन की खबर मिलते ही वह जाह्ववी को उनके घर लेने पहुंचे।sridevi2खबर मिलते ही जाह्ववी बेसुध हो गई थीं और फूट-फूट कर रोने लगी थीं। इसके बाद करण जाह्नवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए। बताया जा रहा है कि जाह्नवी अभी अनिल कपूर के घर पर ही है। इस समय श्रीदेवी की दुबई में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही हैं।sridevi3बता दें कि मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में जहां पूरा कपूर खानदान दुबई में मस्ती कर रहा था तो वहीं इस अहम समारोह का जाह्ववी कपूर हिस्सा नहीं थीं। इसकी मुख्य वजह फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में उनका बिजी होना बताया जा रहा है।