रेखा सिंधु

कन्नड़ अभिनेत्री रेखा सिंधु की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा वेल्लोर स्थित नंद्रामल्ली के पास हुआ है। चेन्नई की रहने वालीं एक्ट्रेस रेखा सिंधु बंगलुरु जा रही थीं और उनके साथ तीन और लोग भी थे। परानामपट्टू के आसपास चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे पर यह दुर्घटना घटी.

दुर्घटना स्थल पर ही रेखा की मौत हो गई थी। रेखा के साथ ही मरने वालों में उनके साथ सफर कर रहे अभिषेक कुमारन (22), जयांकंद्रन (23) और रक्षन (20) भी शामिल हैं।

हालांकि, हादसे की खबर आने के बाद थोड़े समय के लिए इस पर भ्रम बना रहा क्योंकि ऐसा कहा गया था कि इस एक्सीडेंट मारी गई अभिनेत्री रेखा सिंधु न होकर रेखा कृष्णप्पा है। रेखा कृष्णप्पा कन्नड़ फिल्मों और टीवी की कलाकार हैं।

जिसके बाद रेखा कृष्णप्पा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो मैसेज के जरिए जानकारी दी कि वे बिल्कुल ठीक-ठाक हैं और इस घटना में उनकी नहीं बल्कि रेखा सिंधु की मौत हुई है।