Bollywood Actress,Khushi Kapoor,Kiss Sister,Janhvi Kapoor

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने हाल ही में मैगजीन के लिए एक फोटोशूट करवाया। इस दौरान सेट पर उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। हाल ही में जाह्नवी और खुशी की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

इस वीडियो में खुशी अपनी बहन के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे। क्योंकि मां श्रीदेवी के जाने के बाद खुशी और जाह्नवी एक दूसरे का सहारा बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे का हाथ थामें हुए स्पॉट किया जाता है।Bollywood Actress,Khushi Kapoor,Kiss Sister,Janhvi Kapoor

वीडियो की बात करें तो इसमें जाह्नवी अपने फैंस को कहती हैं कि guys मेरे पास आपके लिए सरप्राइज है।” उसी समय स्क्रीन पर खुशी कपूर नजर आती हैं। दोनों एक -दूसरे के गले मिलती हैं। फिर जाह्नवी खुशी से कहती हैं, मुझे किस करो be cute। वीडियो में दोनों बहनों की आपस की बाॅन्डिग साफ नजर आ रही है।

बता दें कि जाह्नवी फिल्म ‘धड़क’ से बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें उनके ओपोजिट ईशान खट्टर है। यह फिल्म ‘धड़क’ सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं और इसका प्रोडक्शन करण जौहर के साथ में हैं।