Raped

मोहाली, खबर है कि अब पंजाब के मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरन कौर की हत्या कर दी गई है। केजे सिंह और उनकी मां का शव उनके आवास मोहाली स्थित फेज-3, बी-2 से मिला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, मामले की जांच जारी है।

कुछ दिनों से पत्रकारों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहें हैं। कन्नड़ भाषा की पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में और त्रिपुरा में शांतनु भौमिक की रिपोर्टिंग के दौरान अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। अब आज वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरन कौर की हत्या कर दी गई।

बता दें कि केजे सिंह अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व समाचार संपादक थे। उनकी मां 92 वर्ष की थीं। पुलिस को आशंका है कि दोनों लोगों की हत्या की गई है।