Kumar Mangalam, Kumar Mangalam Son, Aryaman Mangalam, IPL 11, Rajasthan Royals

नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन के लिए हुई नीलामी में जहां फ्रेंचाइजी बड़े स्टार खिलाड़ियों को खरीदने में जुटी हुई थी। तभी एक नाम जो कि सबकी नजरों में चर्चित बन गया। और वो नाम था आर्यमन विक्रम बिड़ला। जो देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक कुमार मंगलम बिड़ला का बेटा। सबसे हैरान करने वाली बात तब रही। जब आईपीएल के इस सीजन के लिए आर्यमन की नीलामी हुई।

देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों से जुड़ा होने के बावजूद भी नीलामी के पहले राउंड में  आर्यमन को किसी टीम ने नहीं खरीदा। मगर दूसरे दौर में राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 30 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया। अरबों की संपत्ति का मालिक होने के बाद भी आर्यमन बिड़ला ने लग्जरी कारों को दौड़ाने के बजाए क्रिकेट मैदान पर पसीना बहाना चुना।

Kumar Mangalam, Kumar Mangalam Son, Aryaman Mangalam, IPL 11, Rajasthan Royals

आपको बता दे कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन और बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चासंलर कुमार मंगलम बिड़ला की कुल संपत्ति 12.6 बिलियन डॉलर यानी 80 हजार करोड़ से ज्यादा की है। क्रिकेट के लिए लिए आर्यमन ने 20 साल की उम्र में मुंबई छोड़कर मध्यप्रदेशचला गया। ये बहुत ही कम लोग जानते है कि घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए आर्यमन मुंबई से इंदौर अपनी चार्टर्ड प्लेन से आते थे। वो भी पूरे लवाजमे के साथ।

गत वर्ष सीके नायूड U-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में आर्यमन ने ओडिसा के खिलाफ 153 रनों की पारी खेली। इस प्रदर्शन की बदौलत आर्यमन को एमपी की रणजी ट्रॉफीटीम में मौका मिला। मगर अब आर्यमन आईपीएल में स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे और बेन स्टोक्स जैसे सितारा खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे।