घायलों

लखिसराय जिले के संभलगढ़ गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से कांवरिया वाहन टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार सभी घायल और मृतक कांवरिया बताये जा रहे हैं। कांवरिया देवघर से पूजा कर लौट रहे थे।

कांवरिया वाहन में दर्जन भर कांवरिये सवार थे, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी घायल और मृतक व्यक्ति वैशाली जिले के ओपी बलसर के श्यामपुर गांव के रहने वाले हैं। हादसा नेशनल हाइवे 80 के पास हुआ है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सभी घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

सड़क दुर्घटना में मृतक का नाम- सतेंद्र सिंह (32) पिता- जवाहर सिंह

घायलों के नाम –
संजीव कुमार, पिता- संधू सिंह (18)
मनीष कुमार, पिता- रामानंद सिंह(25)
महेंद्र प्रसाद, पिता- देवेंद्र महतो (30)
नीरज कुमार, पिता- राजबल्लभ सिंह (25)
सोहन कुमार, पिता- नवलकिशोर सिंह (25)