luv tyagi

मुंबई :लगभग 4 हफ़्तों से घर में कुछ ना करने वाले और बार-बार मिले मौके को गंवाने वाले लव ने इस हफ्ते कप्तानी के टास्क में जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है। घर का कप्तान बनने के साथ ही वो इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया से भी बच गए हैं।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 11 :पुनीष और बंदगी के बीच बढ़ रही हैं नज़दीकियां, एक सोफे पर बिताते हैं पूरी रात

सलमान ने भी चेताया था लव को luv tyagi

बिग बॉस के घर में पड़ोसी बन कर आये कंटेस्टेंट लव मुख्य घर में आते ही कहीं खो से गए थे। खुद सलमान ने उन्हें कई बार चेताया था कि यहाँ पर वो पिकनिक मनाने नहीं बल्कि गेम खेलने आये हैं। इन सभी बातों का लव पर कुछ ज़्यादा ही असर हो गया है और उन्होंने सलमान की सलाह पर अमल करना भी शुरू कर दिया है।

रात भर चला कप्तानी का टास्क captancy task

पिछले टास्क में संचालन की भूमिका में फेल होने वाले लव ने इस टास्क में सपना चौधरी और बंदगी को हराकर कप्तानी हासिल की है। कप्तानी के टास्क के दौरान लव और बंदगी में जीतने के लिए ज़बरदस्त होड़ दिखी। एक दूसरे को हराने के ज़िद में लव और बंदगी ने अपना पूरी जान लड़ा दी। कप्तानी का ये पहला टास्क था जो पूरी रात चलते हुए सुबह के 6 बजे खत्म हुआ।

लव नें हासिल की कप्तानी luv tyagi

इस टास्क के दौरान लव ,सपना और बंदगी को एक रिंग चेन से बांधा गया था। तीनों ही कंटेस्टेंट को बल का प्रयोग करे बिना एक दूसरे पर दबाव बनाना था कि वो ये रिंग छोड़कर हट जाए। इसी बीच सपना का लॉक गलती से हट गया था जिसके चलते सपना सबसे पहले आउट हो गयी थी। इसके बाद लव और बंदगी के बीच कप्तानी को लेकर जबरदस्त स्परिट देखने को मिली। दोनों ने ही अपना पूरा दमखम आजमाया मगर अंत में लव ने टास्क जीतकर कैप्टन्सी हासिल की।

 अब कितना फायदा उठा पाते हैं लव luv

टास्क के दौरान हिना खान पूरी तरह से लव के सपोर्ट में नज़र आयीं। टास्क जीतने के बाद भी उन्होंने हितेन तेजवानी से ये कहा कि ‘अपना बंदा कप्तान बन गया है।’ पिछले कई नॉमिनेशन से लव बचते हुए शो में आगे बढ़ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इतने मौके गंवाने वाले लव इस मौके का कितना फायदा उठा पाते हैं।